लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के इतने पद, इस दिन तक करें आवेदन….

Ankita | 30 नवंबर 2023 at 4:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में अच्छा मौका हो सकता है। यहां पर सीनियर रेसिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आयु सीमा 45 साल है। अगर आप भी योग्यता पूरी करते हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 8 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर दिया गया है। बता दें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 590 और अन्य के लिए 1180 रुपये है। इन पदों के लिए एम्स बिलासपुर में 12 दिसंबर को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे एम्स पहुंचना होगा। इन पदों में से चार पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भरे जाएंगे यह पद
एनाटॉमी विभाग में अनारक्षित-2, एनेस्थिसिया ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-2, बायोकेमिस्ट्री ईडब्ल्यूएस-1, अनारक्षित-1, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी अनारक्षित-1, कार्डियोलॉजी ओबीसी-1, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी ओबीसी-1, एंडोक्रिनोलॉजी अनारक्षित-1, फॉरेंसिक मेडिसिन ओबीसी-1, अनारक्षित-1, जनरल मेडिसिन ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, जनरल सर्जरी ओबीसी-1, अस्पताल प्रशासन अनारक्षित-1, मेडिकिल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (एमजीई) ओबीसी-1, मेडिकिल ऑन्कोलॉजी अनारक्षित-1, माइक्रोबायोलॉजी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, नियोनेटोलॉजी ईडब्लयूएस-1, नेफ्रोलॉजी अनारक्षित-1, न्यूरोलॉजी ओबीसी-1 पद भरा जाएगा।

न्यूक्लियर मेडिसिन अनारक्षित-1, गायनेकोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, ऑर्थोपेडिक्स अनुसूचित जाति-1, ओटोलरींगोलॉजिस्ट अनुसूचित जाति-1, पेथोलॉजी ओबीसी-1, पीडियाट्रिक ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, पीडियाट्रिक सर्जरी अनारक्षित-1, फार्माकोलॉजी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, फिजियोलॉजी अनारक्षित-2, साइकेट्री ओबीसी-1, पुलमॉनरी मेडिसिन अनुसूचित जनजाति-1, रेडियोडायगनोसिस ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, रेडियोथेरिपी अनुसूचित जाति-1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, ट्रामा एंड इमरजेंसी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, यूरोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1 और ओबीसी-1 पद भरा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]