एम्स बिलासपुर में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के भरें जाएंगे इतने पद…..
उम्मीदवार इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन…….
HNN/ बिलासपुर
नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में अच्छा मौका हो सकता है। यहां पर सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के 90 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी योग्यता पूरी करते हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए 20 दिसंबर और जूनियर रेजिडेंट के पदों के लिए 21 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर दिया गया है। बता दें सीनियर रेजिडेंट के 79 और जूनियर रेजिडेंट के 11 पद भरे जाएंगे। जूनियर रेजिडेंट में 11 पदों में 10 पद ओबीसी और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बता दें 22 दिसंबर को एम्स में इन पदों के लिए साक्षात्कार होंगे।
सीनियर रेजिडेंट के 79 पद
एनेस्थीसिया ओबीसी-1, अनारक्षित-3, बायोकेमिस्ट्री अनारक्षित-1, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी अनारक्षित-1, अनुसूचित जाति-1, कार्डियोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, अनारक्षित-2, कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी अनुसूचित जनजाति-1, अनुसूचित जाति-1, कॉम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन ओबसी-1, डेंटिस्ट्री अनारक्षित-2, डर्मेटोलॉजी ओबीसी-1, एंडोक्रिनोलॉजी अनुसूचित जनजाति-1, फॉरेंसिक मेडिसिन ईडब्ल्यूएस-1,गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, जनरल मेडिसिन ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-2, जनरल सर्जरी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-1, मेडिकिल ऑकोलॉजी अनारक्षित-1, माइक्रोबायोलॉजी ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, नियोनेटोलॉजी अनारक्षित-2, नेफ्रोलॉजी ओबीसी-1, न्यूरोलॉजी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, न्यूरोसर्जरी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, गाईनेकोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, अनारक्षित-2, ओबीसी-1, ऑर्थोपेडिक्स अनारक्षित-1, ऑप्थोमोलॉजी अनुसूचित जाति-1, ओटोलरींगोलॉजिस्ट ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, पेथोलॉजी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, अनारक्षित-1, पीडियाट्रिक ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-1, पीडियाट्रिक सर्जरी अनारक्षित-2, साइकेट्री ओबीसी-1, पल्मोनरी मेडिसिन ईडब्ल्यूएस-1, अनुसूचित जाति-1, रेडियोडायगनोसिस ओबीसी-1, अनारक्षित-2, रेडियोथेरिपी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक ओबीसी-1, अनारक्षित-1, ट्रामा एंड इमरजेंसी ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-3, और यूरोलॉजी में अनारक्षित-1 पद भरा जाएगा। इसमें चार पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।