लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसआईयू टीम ने बाइक पर सवार तीन युवकों से पकड़ी नशे की खेप

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 11:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे की खेप सहित चार युवकों को धर दबोचा है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान विनय कुमार निवासी गांव कंदार डाकघर खुराल तहसील सुंदरनगर, रवि निवासी गांव खुराल तहसील सुंदरनगर, सोनू निवासी गांव कंदार डाकघर खुरालत तहसील सुुदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने नैहर चौक से गांव रोपा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी कर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान गांव नैहर की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया गया जिस पर तीन युवक सवार थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने जब उनकी जांच की तो आरोपियों के कब्जे से 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक पर सवार तीन युवकों से हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]