लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऐतिहासिक गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में कीर्तन समागम, धूमधाम से मनाया प्रकाश उत्सव

PRIYANKA THAKUR | 30 दिसंबर 2022 at 10:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में सिखो के दसवें गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रकाश उत्सव पर गुरूद्वारा परिसर में पिछले 3 दिनों से चल रहे अखंड पाठ साहिब की समाप्ती हुई। इसके उपरांत गुरूद्वारा परिसर में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया।

जिसमें गुरूद्वारा दशमेश अस्थान के भाई गुरमीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, जसबीर सिंह समेत पांवटा साहिब से आए गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। जानकारी देते हुए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत सिंह शाह ने बताया कि गुरूद्वारा परिसर में गुरू गोबिंद सिंह साहिब महाराज जी का प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इस मौके पर यहां सैकड़ो की संख्या में संगतों ने गुरू ग्रंथ साहिब महाराज के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जहां विशाल लंगर का आयोजन किया गया, तो वहीं दोपहर बाद गुरूद्वारा परिसर से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए गुरूद्वारा परिसर में सम्पन्न हुआ ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]