ऐतिहासिक नाहन चौगान में धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

CHOGAN.jpg

HNN/ नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त नाहन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि देगें। इसके अलावा हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेगे। इसके उपरांत, मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षा, भूतपूर्व सैनिक की टुकड़ियों के अतिरिक्त एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एण्ड गाइड के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।