ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी 46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार की रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना टाउन्सविले शहर की है, जहाँ तेज रफ्तार के कारण साइमंड्स की कार पलट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालाँकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हर्वे रेंज में एलिस नदी पर बने पुल पर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार की वजह से कार सड़क पर पलट गई थी।
कार में साइमंड्स सवार थे। साइमंड्स को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, परंतु सफल नहीं हुए। एंड्रयू साइमंड्स की मौत से खेल जगत में मातम पसरा हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





