चंबा
मंगला पंचायत की ओड़रा खड्ड में दर्दनाक हादसा, नहाते समय गहरे पानी में समा गए दोनों दोस्त
नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में फंसे
बुधवार सुबह करीब 11 बजे मंगला पंचायत के ओड़रा खड्ड में नहाने गए चुराह उपमंडल के चांजू गांव के दो युवक गहरे पानी में डूब गए। डूबने वालों में नितेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा और उसका मित्र अंकू शामिल हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
एक युवक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता
करीब दोपहर 12:30 बजे स्थानीय युवकों की मदद से नितेश का शव बरामद कर लिया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है। वहीं अंकू का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और उसकी तलाश के लिए अभियान जारी है।
दोस्त को बचाते हुए डूबा नितेश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंकू पहले गहरे पानी में फंसा और हाथ-पांव मारने लगा। नितेश ने उसे बचाने के लिए खड्ड में छलांग लगा दी, लेकिन वह खुद भी पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद कुछ अन्य युवक डर के मारे वहां से भाग गए, जबकि कुछ ने ग्रामीणों को सूचित किया।
इलाके में शोक की लहर
मृतक नितेश चंबा कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र था और भद्रम में क्वार्टर लेकर रहता था। अंकू, जो अपने पिता के साथ मेडिकल कॉलेज चंबा आया था, नितेश के साथ खड्ड में नहाने गया था। हादसे के बाद गांव में गमगीन माहौल है और प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है।
एसपी ने की पुष्टि
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घटना में दो युवक डूबे हैं। एक का शव बरामद कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group