ओवरटेक करते हुए कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं के सेऊ के पास एक कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया है। घायल की पहचान सुनील कुमार गांव दधोल कलां, डाकघर दधोल, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह सेऊ के पास पहुंचा तो निहारी की तरफ से ट्रक चालक अपनी साइड से ट्रक लेकर आ रहा था। तभी उस ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक किया और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और काफी चोट लग गईं।
जिसके बाद उक्त कार चालक उसे घुमारवीं अस्पताल ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।