लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कंडक्टर ने मांगा किराया तो बहसबाजी पर उतर आया व्यक्ति, मामला शांत करवा रहे युवक को मारा चाकू

PARUL | 25 नवंबर 2023 at 3:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में शिमला से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी बस में कंडक्टर के किराया मांगने पर एक नेपाली व्यक्ति ने बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते बहस ही बढ़ गई कि नेपाली व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया। जोकि मामला शांत करवा रहे अन्य यात्री की छाती पर लग गया और वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाली निवासी तीन लोग बस में देर रात करीब 10:15 बजे गंतव्य की ओर जाने के लिए चढ़े थे। इस दौरान कंडक्टर ने टिकट बनाने के लिए तीनों से पैसे मांगे। इसी बात को लेकर तीनों व्यक्तियों की कंडक्टर से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि नेपाली व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया और चाकू मामला शांत करवा रहे अन्य यात्री की छाती पर लग गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उसे तुरंत ही ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसकी जानकारी परवाणू पुलिस को दी गई। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]