कंडा जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प, बीच-बचाव करने आए डिप्टी जेलर जख्मी
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में बालूगंज थाना के तहत आदर्श केंद्रीय कारागार (कंडा) में विचाराधीन कैदियों के गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच जेल उप अधीक्षक संजीव बीच-बचाव करने आए तो आरोपी विपिन ने कुर्सी से उन पर हमला कर दिया। अधिकारी के बाजू और सिर में चोटें आईं है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वर्चस्व की जंग को लेकर विचाराधीन कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए।
इस दौरान बीच-बचाव में डिप्टी जेलर आए तो एक कैदी ने उन पर कुर्सी दे मारी। इसमें डिप्टी जेलर संजीव कुमार (47) तहसील बमसन जिला हमीरपुर को चोटें आई है। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।