लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कटरा से जम्मू आ रही तीर्थयात्र‍ियों की बस में लगी आग, 2 की मौत, 22 झुलसे

PRIYANKA THAKUR | 13 मई 2022 at 5:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जम्‍मू में शुक्रवार को बड़ा हादसा पेश आया। कटरा के नोमाई इलाके से जम्मू आ रही एक बस में अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताब‍िक, कटरा से आ रहे माता वैष्‍णो देवी के तीर्थयात्रियों की बस में शुक्रवार को आग लग गई। बस कटरा से जम्मू जा रही थी। घटना कटरा से करीब 3 किलोमीटर दूर नोमाई के पास हुई। इस हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए।

उधर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि…

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

‘कटरा में बस दुर्घटना की खबर मिलते ही डिप्टी कमिश्नर बबीला रखवाला से बात की, घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। हादसे में घायलों को आर्थिक मदद सहित हर संभव सहायता प्रदान की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]