कनव ठाकुर ने बंपर लक्की ड्राॅ में जीती ऑल्टो कार
HNN/ शिमला
जुन्गा के कनव ठाकुर ने वर्मा ज्वेलर्स सोलन की बंपर ईनामी योजना में पुरस्कार के रूप में ऑल्टो कार जीती है। साधारण परिवार से संबध रखने वाले कनव ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों दिवाली पर्व के दौरान सोलन शहर के प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता वर्मा ज्वेलर्स की दुकान से उनके द्वारा आभूषण की शाॅपिंग की गई थी। जिस पर वर्मा ज्वेलर्स द्वारा उन्हें एक ईनामी कूपन दिया गया था।
बता दें कि पांच हजार व इससे अधिक राशि के आभूषण खरीदने पर वर्मा ज्वेलर्स ने एक लक्की कूपन रखा था जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन ऑल्टो कार 800 रखी गई थी। बीते दिन वर्मा ज्वेलर्स द्वारा सोलन में बंपर लक्की ड्राॅ निकाला गया जिसमें जुन्गा के कनव ठाकुर के कूपन नंबर 16805 पर ऑल्टो कार निकली है। पुरस्कार में कार निकलने पर कनव ठाकुर के घर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है ।