HNN/ सोलन
जिला सोलन की पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस ने कनाडा के नाम पर वीजा लगाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। टीम ने आरोपियों से सात मोबाइल फोन व 2 लैपटॉप को कब्जे में लिया गया है।
इतना ही नहीं धर्मपुर में कंपनी चलाने के लिए विज्ञापन लगाकर चार लड़कियों को भर्ती किया और प्रत्येक लड़की को 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पजांब राज्य से आकर धर्मपुर क्षेत्र में जाली मोबाइल सिम कार्ड से विभिन्न नंबरों का इस्तेमाल करके फर्जी कॉल सेंटर खोला है। बता दें ये आरोपी लोगों को कनाडा में ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, अकाउंटेंट, शेफ, डाइनिंग सुपरवाइजर, फैक्ट्री वर्कर, बिजनेस आदि की नौकरी का लालच देकर उनसे पैसा लूट रहे थे।
आरोपी ओमान, सऊदी अरब, बांगलादेश, पाकिस्तान आदि देशों में रहने वाले भारतीय लोगों से भी कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सोलन पुलिस को फर्जी कॉल सेंटर की संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद 27 अक्तूबर को धर्मपुर अस्पताल रोड पर अवैध रुप से चलाए जा रहे इस कॉल सेंटर के पर दबिश दी गई।
जांच में पाया गया कि इस कार्य के लिए आरोपियों की ओर से सरकार की ओर से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हजारों लोगो से संपर्क स्थापित किया। आरोपियों से बरामद पांच नोटबुक्स में 600 से ज्यादा लोग ऐसे पाए गए, जिनसे करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





