कनाडा में नदी में डूबने से हिमाचल के 31 वर्षीय अभिषेक की मौत
15 दिन से परिजनों को शव का इंतजार, सरकार से लगाई मदद की गुहार
HNN/ बिलासपुर
कनाडा में नदी में डूबने से हिमाचल प्रदेश के एक युवक की जान चली गई है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय अभिषेक चौहान निवासी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीँ जैसे ही परिजनों को उनके बेटे की मौत खबर मिली तो उन पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, बेटे के शव को भारत लाने के लिए अब परिवार ने हिमाचल सरकार से मदद की गुहार लगाई है। माता पिता ने बिलासपुर में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से भी मुलाकात की है। फिलहाल, सरकार की तरफ से आश्वासन मिला है कि जल्दी ही युवक के शव को भारत लाया जाएगा।
युवक की मृत्यु को करीब 15 दिन का समय हो गया है तथा कनाडा से भी कोई राहत भरी खबर नहीं आई है। माता-पिता का कहना है कि उनकी अंतिम इच्छा यह है कि उनके बेटे का अंतिम संस्कार बिलासपुर में किया जाए। उधर, डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक का कहना है कि भारतीय दूतावास के अधिकारियों से निरंतर संवाद जारी है। इस काम के शीघ्र पूरा होने की आशा है।