कन्या स्कूल नाहन में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिवीर
प्रिंसिपल आशिमा राघव ने किया शुभारंभ
HNN/नाहन
जिला सिरमौर के नाहन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. आशिमा राघव ने एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस में काम करने से छात्रों में सामाजिक कार्य की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सबसे बेहतर संदेशक समाज में बनता है।

ऐसे में विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह अनुशासन में रहते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। डॉ. आशिमा राघव ने इस दौरान कहा कि सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान एनएसएस की छात्राएं उनके प्रभारी शिक्षकों के नेतृत्व में अनुशासन के साथ-साथ सफाई अभियान व स्वच्छता की दिशा में कार्य करें।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी कविता ठाकुर ने 7 दिनों तक चलने वाले में कैंप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 दिनों तक चलने वाले इस डे एंड नाईट शिविर के दौरान 50 छात्राएं अनुशासन के साथ-साथ सफाई व्यवस्था व स्वास्थ्य के बारे में कार्य करेंगी। इस दौरान स्कूल कैंपस में विशेष सफाई अभियान के साथ-साथ शहर में जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि 7 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा भी अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल के डीपीई राजीव शर्मा द्वारा किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ.आशिमा राघव ने दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ कर छात्राओं को समाज सेवा की भावना से आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल निर्मल वर्मा, ज्योतिका सोलंकी, स्कूल की अधीक्षक मीनाक्षी आदि उपस्थित थे।