Loading...

कबाड़ की दुकान में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुक्सान

Ankita • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में खैरी क्षेत्र के समलेऊ बाजार में एक कबाड़ की दुकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में करीब 2 लाख रुपए तक का नुक्सान होने अनुमान लगाया गया है।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आग बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार उर्फ सनी पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार की कबाड़ की दुकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में सारा कबाड़ जलकर राख हो गया।

इस घटना में दुकानदार को लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। खैरी थाना के एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।