करंट की चपेट में आई 42 वर्षीय महिला, मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना के उपमंडल हरोली से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां करंट की चपेट में आने से एक 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 42 वर्षीय संतोष कुमारी पत्नी स्व. हरजिंद्र सिंह निवासी कांटे के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम संतोष अपनी पशुशाला में गई थी। तभी जब उसने दरवाजा खोला तो उसे अचानक करंट लग गया और वह बेहोश हो गई। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजन उसे देखने पशुशाला में गए। जहां पर उन्होंने संतोष को अचेत अवस्था में पाया। जिसके बाद वह उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संजीव भाटिया एएसपी ऊना द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।