करंट की चपेट में आए बिजली बोर्ड के 2 कर्मी, 1 पीजीआई रेफर
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में करंट की चपेट में आने से बिजली बोर्ड के 2 कर्मी झुलस गए है। दोनों की पहचान विशाल विजलमान जिला चंबा और हेमराज निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है।
दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बता दें गंभीर अवस्था में विशाल को नाहन से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं हेमराज की हालत पूरी तरह से स्थिर है। मेडिकल कॉलेज में ही हेमराज का उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, विशाल कांशीवाला के समीप सीपीएफ कॉलोनी में खंभे पर बिजली की तारों की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसे हाई वोल्टेज करंट लगा। वहीं नाहन के समीप बनोग में भी हेमराज तारों की मरम्मत करते हुए करंट की चपेट में आ गया।
अस्पताल में दोनों को उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। खबर की पुष्टि बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने की है।