करंट की चपेट में आने से बिजली बोर्ड के लाइनमैन की हुई मौत
HNN/ चंबा
जिला चंबा के उपमंडल डलहौजी के बनीखेत में एक बिजली बोर्ड का लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
जानकारी के मुताबिक, रमेश एलटी लाइन को ठीक करने के लिए बिजली के खंबे पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक ही उसे जोरदार करंट लगा, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।