करियर अकादमी स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा सराहनीय
45 छात्रों ने 85 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त कर स्कूल नाम किया रोशन
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन के करियर अकादमी स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम सराहनीय रहा है। करियर अकादमी के 45 विद्यार्थियों ने 12वीं परीक्षा बोर्ड में 85 फीसदी से ऊपर अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञान संकाय की वैशाली शर्मा ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर हिमाचल में दसवां स्थान प्राप्त कर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वैशाली शर्मा ने भौतिक विज्ञान में (फिजिक्स) 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं विज्ञान संकाय के ही छात्रा विदुषी ने जीव विज्ञान (बायोलॉजी) में 100 में से 100 अंक एवं देव राणा ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
कृष और यशस्वी नेगी ने (कंप्यूटर साइंस) में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं अभय प्रकाश 96.6 फीसदी, विदुषी 95.4 फीसदी, अवनी कौशिक 93.8 फीसदी, सिद्धार्थ शर्मा 93.8 फीसदी, अनवी शर्मा 93.4 फीसदी, प्रांजल तोमर 93.4 फीसदी, प्रकृति शर्मा 93.4 फीसदी, युग गुप्ता 92.4 फीसदी, आकाश गौतम 91.6 फीसदी, देव राणा 91 फीसदी, गौरव चौहान 90.6 फीसदी, आकांक्षा 90.4 फीसदी, कार्तिक 90.4 फीसदी, आरोही 90 फीसदी प्राप्त किए। उन्होंने इसका श्रेय अपने अध्यापकों को दिया है।
जहां हिमाचल में 12वीं बोर्ड का परिणाम 73.76 रहा। वहीं करियर अकादमी का आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम 100 फीसदी रहा। इसके अलावा करियर अकादमी का परिणाम जेईई मेन्स में भी सराहनीय रहा। करियर अकादमी में जेईई मेन्स में 20 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की एवं अब यह जेईई एडवांस की परीक्षा देने योग्य हो गए हैं। जिसमें अभय प्रकाश ने (फिजिक्स) में 100 फीसदी, (केमिस्ट्री) में 99.9 फीसदी व संपूर्ण 98.33 प्राप्त किए।
आगामी 5 मई 2024 को नीट की परीक्षा होनी है जिसमें उम्मीद है कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण कर एम.बी.बी.एस. के लिए प्रवेश लेंगे। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के निदेशक मनोज राठी व ललित राठी सहित अपने माता-पिता एवं करियर अकादमी के सभी अध्यापकों को दिया। अकादमी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके अच्छे भविष्य की कामना की।