HNN/ नाहन
करियर एकेडमी सीनियर स्कूल नाहन का दसवीं कक्षा का परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष बहुत सराहनीय रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर एकेडमी स्कूल अग्रणी बन चुका है। स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अकं प्राप्त किए। जिसमें श्रेया शर्मा 97 प्रतिशत व अभिनव 97 प्रतिशत अकं लेकर प्रथम स्थान पर रहे, मितांशी पुंडीर 96.42 प्रतिशत और ऐशना सैनी 96.42 प्रतिशत अकं लेकर दूसरे स्थान पर तथा त्रिशिता शर्मा 96.14 प्रतिशत अकं लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
बच्चों ने इसका श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम भी काफी शानदार रहा, जिसमें एक बच्ची ने मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया था। करियर एकेडमी स्कूल भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी कोचिगं प्रदान करता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विद्यार्थियों को कोचिगं के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने शहर के करियर एकेडमी के बेहतरीन शिक्षकों से शिक्षा का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। करियर एकेडमी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कार्य करता है।
करियर एकेडमी के चेयरमैन शिव शंकर राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी तथा प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी, उप प्रधानाचार्या रोज डिसूज़ा ने बच्चों के शत-प्रति शत परिणाम के लिए उनको हार्दिक बधाई दी है और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। स्कूल ने इस सफलता का श्रेय स्टाफ तथा अभिभावकों को दिया। स्कूल प्रबधंन के द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की सफलता पानेके लिए शुभकामनाएं दी गईं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





