Loading...

कोटड़ी व्यास की छह छात्राएं स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयनित, सिरमौर का करेंगी प्रतिनिधित्व

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी व्यास की छह छात्राओं का हैंडबॉल और टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 26 से 28 अक्टूबर तक मंडी के हाटगढ़ में आयोजित होने वाले स्टेट टूर्नामेंट में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित छात्राओं का राज्य स्तरीय शिविर नाहन मॉडल स्कूल में संपन्न हो चुका है। इस उपलब्धि से छात्राओं के परिवारों, स्कूल प्रबंधन और कोटड़ी व्यास पंचायत में खुशी का माहौल है।

पांवटा साहिब

स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मन्नत, मनीषा और निधि का चयन हुआ है। वहीं, टेबल टेनिस में सुहाना, आरुषि और यशस्वी ने अपनी खेल तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। छात्राओं की इस उपलब्धि से कोटड़ी व्यास पंचायत और पांवटा दून क्षेत्र में भी उत्साह है।

खेल स्टाफ और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना

प्रधानाचार्य और छात्राओं के अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय स्कूल के खेल स्टाफ और शिक्षकों के मार्गदर्शन, मेहनत तथा निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। अभिभावकों के अनुसार नियमित अभ्यास और स्कूल के सहयोग से छात्राओं को राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिला। स्कूल प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि चयनित खिलाड़ी हाटगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल के साथ सिरमौर जिले का नाम भी राज्य स्तर पर रोशन करेंगी।

Related Topics: •