करियां के पास जंगल में भड़की आग, वन संपदा जलकर राख
HNN/चंबा
जिला चंबा के ग्राम पंचायत करियां के साथ लगते जंगल में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि अज्ञात लोगों ने जंगल में आग लगा दी।
हालांकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने के लिए डटी रही। विभाग की टीम ने जंगल की आग को रिहायशी बस्ती तक पहुंचने से तो रोक दिया, लेकिन आग को जंगल में फैलने से नहीं रोक पाए। जिससे कि वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है।
वहीं, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ने के लिए विभाग की टीमें हरसंभव प्रयास कर रही हैं।