लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कलोग की नई स्कूल प्रबंधन समिति को निरस्त करने की उठी मांग

PRIYANKA THAKUR | 9 जून 2022 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपायुक्त सिरमौर तक पहुंचा एसएमसी कलोग का मामला

HNN / नाहन

शिलाई के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलोग की नई स्कूल प्रबंधन समिति को निरस्त करने की मांग उठी है। कलोग निवासी इंद्र सिंह ने इस मामले में नाहन में उपायुक्त को भी शिकायत पत्र सौंपा है। उपायुक्त को दी शिकायत में इंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलोग में 28 सितंबर 2021 को विभागीय निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अप्रैल 2022 को कुछ लोगों ने उच्च अधिकारियों को गुमराह किया और झूठी शिकायत करके इस कमेटी को निरस्त करवा दिया। स्कूल में 19 अप्रैल 2022 को नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें उन लोगों को सदस्य बनाया गया है, जिनके बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। उनकी उपस्थिति भी आम सभा में रजिस्टर नहीं है।

शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से मांग की कि नई स्कूल प्रबंधन समिति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और 28 सितंबर 2021 को बने अध्यक्ष व स्कूल प्रबंधन समिति को यथावथ रखा जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]