लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कल बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

PRIYANKA THAKUR | 15 मई 2022 at 1:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

16 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है । इसी दिन वैशाख पूर्णिमा भी है और बुद्ध पूर्णिमा भी। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। भारत में इस चंद्रग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा जिसके कारण सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण
साल 2022 का पहला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले 30 अप्रैल को भी सूर्य ग्रहण लगा था वह भी भारत में नहीं दिखाई दिया था। यह चंद्रग्रहण यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका , दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी। जातकों को मानसिक तनाव भी हो सकता है। चंद्र ग्रहण पर शनि और गुरु की स्थिति में 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण विशेष ज्योतिषीय योग में होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में और शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चंद्र ग्रहण लगने का समय
16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा और इस ग्रहण की अवधि कुल मिलाकर 1 घंटे 24 मिनट की होगी। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 16 मई के दिन सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर न करें ये काम

ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए। इस दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]