कल से बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार, आज का ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचा रखी है। खराब मौसम के चलते प्रदेश में बुधवार को एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग लापता भी हैं। गुरुवार की सुबह कुल्लू में कई मकान धराशायी हो गए। पहाड़ी धंसने कई मकान ढह गए। मकानों को एक हफ्ते पहले ही खाली करा लिया गया था।
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश में कई सड़के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी हुई है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने के कई क्षेत्र अँधेरे के आगोश में समाये हुए है।
