HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार है। 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 32 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़नी होती है, जोकि अपने आपमें सबसे बड़ी चुनौती है। श्रीखंड महादेव पहुंचने के रास्ते में कई श्रद्धालुओं की मौत तक हो जाती है। पिछले करीब आठ सालों में 32 श्रद्धालु इस कठिनतम यात्रा में अपनी जान गंवा चुके हैं।
आपको बता दें कि श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई यानि कि कल से शुरू होने जा रही है जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। इतना ही नहीं श्रीखंड महादेव यात्रा के नियम इस बार कड़े किए गए हैं। इसमें इस बार चोरी-छिपे यात्रा पर जाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। श्रीखंड महादेव यात्रा 11 से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी। वहीँ, एसडीएम निरमंड और श्रीखंड ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि कल से शुरू होने जा रही श्रीखंड महादेव यात्रा को पांच सेक्टरों में बांटा गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सभी बेस कैंप में लगभग 20 स्वास्थ्य कर्मी, 30 पुलिस कर्मी व 40 सदस्य रेस्क्यू के लिए तैनात हैं। कहा कि इन पांच बेस कैंप में रजिस्ट्रेशन के अलावा स्वास्थ्य चेकअप, रेस्क्यू टीम व इमरजेंसी सुविधाएं मुहिया करवाई जाएगी। कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ या ऑफलाइन पंजीकरण कराना जरूरी होगा। बिना पंजीकरण के श्रद्धालु श्रीखंड महादेव नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा 18 साल से कम और 60 साल से अधिक उम्र के लोग इस यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





