Loading...

कहलूर लोकोत्सव के लिए कलाकार इस दिन तक करें आवेदन….

By PARUL Published: 2 Mar 2024, 11:56 AM | Updated: 15 Mar 2026, 7:27 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च तक आयोजित होगा। मेले के दौरान 18 से 20 मार्च तक सुबह 11 बजे से लुहणू मैदान नलवाड़ी आयोजन समिति की ओर से कहलूर लोकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में प्रस्तुति देने के लिए कलाकार 6 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मंच की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से सांस्कृतिक उप समिति की ओर से आवेदकों के ऑडिशन लिए जाएंगे। उसी आधार पर उन्हें मंच प्रदान किया जाएगा। इसमें जिले के लोक नाट्य, लोकनृत्य, लोक गायन, लोक वादन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।

उन्होंने बताया कि कहलूर लोकोत्सव में भाग लेने के लिए लोक कलाकार, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और युवक मंडल भाषा अधिकारी कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। सांस्कृतिक संध्या में जिले और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भाग लेने वाले कलाकारों के लिए भी आवेदन जल्द आमंत्रित किए जाएंगे।