Loading...

कांगड़ा : इंदौरा क्षेत्र में बिना एक्स-फॉर्म खनन सामग्री ले जा रहे 11 टिप्पर जब्त

PRIYANKA THAKUR 31 Mar 2026 Edited 31 Mar 1 min read

Himachalnow / कांगड़ा

इंदौरा क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना आवश्यक दस्तावेजों के खनन सामग्री ले जा रहे 11 टिप्परों को जब्त किया। नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई एसपी नूरपुर के नेतृत्व में की गई।

कांगड़ा / इंदौरा

नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई
कांगड़ा जिले के पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा को प्राप्त सूचना के आधार पर मंड क्षेत्र में नाकाबंदी की गई, जहां क्रशर उद्योगों से खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 11 टिप्पर ऐसे पाए गए, जिनके पास खनन सामग्री परिवहन के लिए आवश्यक एक्स-फॉर्म उपलब्ध नहीं था।

जब्ती और आगे की कार्रवाई
पुलिस द्वारा सभी 11 टिप्परों को जब्त कर लिया गया, जिनमें से 4 टिप्पर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा तथा 7 टिप्पर पुलिस थाना इंदौरा में रखे गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।