Loading...

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज रहे विजयी

Ankita • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

हिमाचल में हासिल की सबसे बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को इतने मतों से किया पराजित….

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की तीन सीटों के नतीजे जारी कर दिए है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने हिमाचल में सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

इस चुनाव में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया था। राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से पराजित किया।

राजीव भारद्वाज ने 632793 हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को 380898 वोट मिले। इस संसदीय क्षेत्र में 6372 लोगों ने नोटा दबाया है। भाजपा की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर है।