Loading...

कांगड़ा में आईटी नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल में दशहरा पर्व का जश्न

PARUL • 12 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा के सुल्याली में स्थित आईटी नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल में दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने मां भगवती के नौ रूपों के साथ-साथ भगवान राम के जीवन के साथ जुड़ा हुआ एक प्रदर्शन भी पेश किया।

इसके साथ ही, भगवान राम के जीवन से जुड़े एक नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि बुराई का अंत हमेशा बुरा होता है। स्कूल के अध्यक्ष कृष्ण हीर और प्रधानाचार्य नीरज चड्ढा ने बच्चों और उनके अध्यापकों की मेहनत की सराहना की और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के संघर्ष व धैर्य के बारे में बच्चों को अवगत करवाया।

इस कार्यक्रम ने बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों के प्रति जागरूक किया और दशहरे के पर्व ने न केवल धार्मिक महत्व को दर्शाया, बल्कि बच्चों के सांस्कृतिक विकास में भी अहम भूमिका निभाई।