HNN/ शिमला
कांग्रेस पार्टी का स्थापना व कांग्रेस सेवादल का शताब्दी समारोह कांग्रेस मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने झंडा फहराकर सलामी दी। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू व सेवादल के पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक संगठन एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक सोच और विचारधारा है।
आजादी के बाद से ही इस विचारधारा ने देश और करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर रखा है। आज़ादी से लेकर अब तक देश को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने में कांग्रेस का अहम योगदान है। देश के विकास में निष्काम सहयोग के लिए कांग्रेस को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हरेक कार्यकर्ता एक सच्चा सिपाही है जो देश के लिए लड़ रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारी मां है और मां ने अपने बच्चों को सबकुछ दिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस का देश और प्रदेश के विकास में अहम रोल है जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कांग्रेस और सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला अध्यक्ष रीना पुंडीर, महासचिव सुरेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव हरबंस ठाकुर, तिलक राज शर्मा, घनश्याम कंवर, जय प्रकाश, मनसा राम, दीपक, प्रीतम सिंह, दलीप चंद, परमानंद चौहान, नरेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, हेमचंद शर्मा, मुकेश शर्मा, सुमित शर्मा, विजय ठाकुर, विद्या सागर, संदीप ठाकुर, सोमा चौहान, ऊषा दीवांटा, संतोष, सुनीता ठाकुर, शक्त राम अजय शर्मा समेत कांग्रेस व सेवादल के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

