लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए शुरू की कसरत, इन नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी..

PRIYANKA THAKUR | 4 जून 2022 at 11:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों को जिला और विधानसभा क्षेत्रवार दायित्व सौंपा है। प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा को संगठन प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ समन्वय का दायित्व सौंपा है। महासचिव यशवंत छाजटा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अटैच किया है।

कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ किन्नौर विधानसभा और लाहौल-स्पीति के स्पीति का प्रभारी बनाया है। अमित पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव और चंबा जिले के सह प्रभारी होंगे। राजेंद्र राणा को भरमौर विधानसभा क्षेत्र, विनय कुमार को हमीरपुर, पवन काजल को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश पराशर को जिला सिरमौर का प्रभारी बनाया है। वीरेंद्र धर्माणी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल और मानवाधिकार विभाग का दायित्व के साथ कांगड़ा संगठनात्मक जोन का जिम्मा भी संभालेंगे। 

विभागों व संगठनों के प्रभारी- सह प्रभारी
गीता नेगी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की सह प्रभारी, मेजर जनरल डीवीएस राणा एक्स सर्विस मैन विभाग के प्रभारी बनाए हैं। महेश्वर चौहान ऊना जिला, सुरेंद्र चौहान असंगठित कामगार कांग्रेस, महेंद्र चौहान को किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग का प्रभार सौंपा है। पूर्व विधायक चिरंजी लाल अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी, महेंद्र चौहान चौहान पूर्व पार्षद कांग्रेस सेवादल के प्रभारी होंगे।

विधायक जगत नेगी मुख्य सचेतक, विधायक विक्रमादित्य सिंह युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, इंटक के साथ कम्युनिकेशन का जिम्मा देखेंगे। देवेंद्र जग्गी के जोगिंद्रनगर संगठनात्मक जोन देखेंगे। चंद्रप्रभा नेगी राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के सह प्रभारी, चेतराम ठाकुर जिला कुल्लू के प्रभारी के साथ जिला मंडी में मीडिया समन्वयक होंगे। विक्रम शर्मा हमीरपुर जिला, शशि शर्मा को कांगड़ा के संगठनात्मक जोन पालमपुर का दायित्व दिया है। 

जिलों में ये रहेंगे प्रभारी
मोहनलाल ब्राक्टा को जिला सोलन, अतुल शर्मा को किन्नौर का प्रभारी और सोलन जिले का सह प्रभार दिया है। यशपाल तनाईक अनुसूचित जाति विभाग के साथ बुद्धिजीवी विभाग के प्रभारी, संजय रत्न जिला चंबा, अमित नंदा जिला सिरमौर के प्रभारी होंगे। अनिता वर्मा मंडी के सुंदरनगर संगठनात्मक जोन की प्रभारी, रमेश ठाकुर बिलासपुर, सुरेंद्र सेठी शिमला ग्रामीण, धर्म सिंह पठानिया नूरपुर संगठनात्मक जोन, विनोद सुल्तानपुरी सेवादल के सह प्रभारी, भुवनेश्वर गौड़ लाहौल-स्पीति के प्रभारी, केवल सिंह पठानिया को जिला कांगड़ा में मीडिया समन्वय का प्रभार सौंपा है।

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर रामपुर में संगठनात्मक जोन, अजय सोलंकी एनएसयूआई के सह प्रभारी, सुनील शर्मा रिसर्च विभाग चुनाव के कन्वीनर बनाए हैं। विधायक भवानी पठानिया को प्रोफेशनल कांग्रेस विभाग और आश्रय शर्मा को मीडिया, सोशल मीडिया चुनाव समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]