कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित
HNN/ नाहन
देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती का आयोजन आज कांग्रेस भवन नाहन में बड़ी हर्षोल्लास से किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आईरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी ने अपनी विदेश नीति से अन्य देशों में भारत का लोहा मनवाया था। उन्होंने कहा कि देश कभी भी इंदिरा गांधी के बलिदान व कार्यो को नही भुला सकता।
उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर मनीराम पुंडीर, कैप्टन सलीम विनित मोहिंद्र, विनेश राणा, फकीर अहमद, नैन सिंह शर्मा, शिव चरण, हेमराज, बिलकिश, तुषार छेत्री, मुकुल चंदेल, तमन्ना ठाकुर, जयंत ठाकुर, विजय ठाकुर, श्यामा परवेज, शमशाद बेगम आदि मौजूद रहे।