लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

काबुल हमले के बाद भारत का बड़ा कदम, 100 से ज्यादा सिख-हिंदुओं को…

PRIYANKA THAKUR | 19 जून 2022 at 1:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित एक गुरुद्वारे पर हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में 100 से अधिक सिखों और हिंदुओं को प्राथमिकता के आधार पर ई-वीजा प्रदान किया है। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि अब तक ऐसे करीब सौ वीजा जारी किए जा चुके हैं।

दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि काबुल हमले के बाद गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में 100 से अधिक सिखों और हिंदुओं को प्राथमिकता के आधार पर ई-वीजा प्रदान किया है। भारत सरकार की ओर से जारी किए गए ई-वीजा को ऑनलाइन आवेदन के जरिए भी हासिल किया जा सकता है। उधर गुरद्वारे पर हमले के बाद से ही भारत का विदेश मंत्रालय नजर रखे हुए है।

इससे पहले गृह मंत्रालय की तरफ से पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे के वक्त भी ई-वीजा जारी किया गया था। शनिवार को हुए इस हमले में एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह हमला तब हुआ जब बंदूकधारियों ने एक हथगोला फेंका जिससे गुरुद्वारे के गेट के पास आग लग गई। हालांकि अफगानिस्तान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक लदे एक गाड़ी को गुरुद्वारे में एंट्री करने से रोककर एक अन्य बड़ी घटना को टाल दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]