Loading...

कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर, दो घायल

PARUL • 6 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां टनल नंबर एक कैचीमोड़-मेहला में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन किरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान टनल नंबर एक कैचीमोड़-मेहला में हरियाणा नंबर की कार के चालक ने अपने आगे जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जिसके बाद दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। वहीं हादसे के बाद टनल के अंदर जाम की स्थिति बन गई। एनएचएआई की मशीनरी से दोनों वाहनों को टनल से बाहर निकालकर जाम को खुलवाया गया।

Related Topics: