Loading...

कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

By PARUL Published: 24 Feb 2024, 11:54 AM | Updated: 24 Feb 2024, 11:54 AM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में शिमला-मटौर एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां घुमारवीं के अंतर्गत कलरी गांव के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायल युवकों की पहचान प्रवेश कुमार(20) निवासी गांव मरहाना, विशाल (23) निवासी गांव भेल दधोल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलारी गांव में राजकीय महाविद्यालय के सामने एक कार मुड़ रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया। हादसे में एक युवक की टांग पूरी तरह से टूट गई, जिसे तुरंत एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

जबकि दूसरे घायल का उपचार अस्पताल घुमारवीं में ही किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।