कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़-दभोटा मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान कृष्ण गांव प्लासी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान उसने ओवरटेक किया और वह सामने से आ रही एक कार से टकरा गया। हादसे में कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।