लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार की चपेट में आने से प्रवासी की दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 10:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

थाना क्षेत्र के नादौन के अंतर्गत हमीरपुर एनएच पर भट्ठा गांव में एक प्रवासी को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रवासी गंभीर रूप से घायल हुआ तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त चंदेश तिवारी पांडे उम्र 35 वर्ष निवासी बिलवारी पट्टी बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर के साथ देर शाम हादसा उस वक्त पेश आया जब वह दिहाड़ी लगाने के बाद भट्ठा के निकट रिट गांव में किराये पर लिए गए घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नादौन की तरफ से हमीरपुर की ओर एक तेज़ रफ़्तार गाडी आई जिसने प्रवासी को अपनी चपेट में ले लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार की टक्कर से प्रवासी उछल कर घटनास्थल से करीब 25 फीट दूर आकर सड़क किनारे बनी दुकानों के प्रांगण में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि प्रवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही वारदात के बाद से गाड़ी चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। प्रवासी दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]