HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भटेड़ में एक कार ने फोरलेन पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान मदन लाल निवासी गांव भटेड़ डाकघर ऋषिकेश तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदन लाल फोरलेन को पार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मदन लाल घायल हो गया। जिसके बाद कार चालक ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को अपनी कार से एम्स पहुंचाया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना झंडूता की टीम एम्स पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद उन्होंने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

