लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, घायल

PARUL | 8 नवंबर 2023 at 2:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर टकसाल के पास एक हादसा पेश आया है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते कल ट्रेन 52458 शिमला से कालका की ओर जा रही थी। इसी दौरान टकसाल रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही ट्रैक के पास से निकल रहा एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन के चालक ने व्यक्ति के टकराने के बाद तुरंत आपात ब्रेक लगा दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे में व्यक्ति को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद ट्रेन के गार्ड घायल व्यक्ति को कालका रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में ही ले गए। जहां से उसे उपचार के लिए कालका अस्पताल ले जाया गया। जहां पर व्यक्ति उपचाराधीन है। रेलवे अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]