काला अंब गोविंदघट और बैहराल टोल बैरियर अब हुए क्लब……
गोविंदघाट टोल बैरियर सहित शाम को 5 बजे के बाद कर दिए तीनों टोल बैरियर क्लब हुए विनोद मलिक के नाम
HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला सिरमौर के 4 टोल बैरियर की नीलामी शुक्रवार को जिला परिषद भवन के सभागार में रखी गई। सिरमौर जिला के चार टोल बैरियर में से पाँवटा साहिब के गोविंदघाट स्थित टोल बैरियर की नीलामी नहीं हो पाई थी।
मगर अधिकारियों की रणनीति के तहत राजस्व को नुकसान ना हो इसके लिए मिनस वैरियर को छोड़कर बाकी सभी टोल बैरियर क्लब कर दिए गए। जिसके बाद कुछ ठेकेदारों की मोनोपोली को साइड करते हुए यह तीनों बैरियर विनोद मलिक के नाम कर दिए गए।
हालांकि इस प्रक्रिया को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जिसके लिए मामले को अप्रूवल के लिए कमिश्नर यूनुस खान के संदर्भ में भेज दिया गया है। जैसे ही इसकी अप्रूवल होगी तो काला आम गोविंदघाट और बहराल टोल बैरियर 1 साल के लिए विनोद मलिक के होंगे। यह तीनों टोल बैरियर रिजर्व प्राइस से कुछ अधिक में गए हैं।

जिला परिषद भवन में आयोजित टोल टैक्स की वर्ष 2023-24 की नीलामी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग के कलेक्टर पंकज शर्मा के अलावा विभाग के उपायुक्त जिला सिरमौर हिमांशु पंवार सहित विभाग के जिला भर से व मुख्यालय से अधिकारी मौजूद थे।

सर्वप्रथम जिला सिरमौर के मींनस टोल बैरियर की नीलामी रखी गई। मींनस टोल बैरियर के लिए न्यूनतम बोली राशि 20,90,880 रुपए रखी गई थी। इसके लिए सीलबंद टेंडर के अलावा दूसरी खुली नीलामी रखी गई। मींनस बैरियर की खुली नीलामी में 3 टोल ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें खुली नीलामी खजान सिंह ,अतर सिंह व विनोद मलिक ने हिस्सा लिया।
खुली नीलामी की सर्वाधिक बोली 24.25 लाख खजान सिंह के द्वारा रखी गई। परंतु जब सीलबंद टेंडर खोले गए तो मिनस टोल बैरियर की नीलामी 25.75 लाख में अतर सिंह के नाम रही।
दूसरे स्थान पर टोल बैरियर बहराल की नीलामी रखी गई। इसका न्यूनतम मूल्य 4,65,6300 रुपए रखा गया था। विभाग द्वारा न्यूनतम राशि की तुलना में केवल दो ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें रमेश चौहान ने केवल 3.99 करोड़ की खुली बोली रखी।
जबकि विनोद कुमार मलिक ने 5.07 करोड़ की बोली लगाई। जिसके बाद कमेटी द्वारा बहराल टोल ठेके की नीलामी विनोद कुमार मलिक के नाम 5.07 करोड़ में कर दी गई।
गोविंदघाट टोल बैरियर के लिए विभाग द्वारा निर्धारित राशि 8,56,90,000 रुपए रखी गई थी लेकिन इस टोल बैरियर के लिए खुली नीलामी में ठेकेदारों ने हिस्सा नहीं लिया केवल सीलबंद निविदाएं दो ठेकेदारों द्वारा डाली गई थी। मगर शाम को विभाग ने इसे भी दुरुस्ती मिला दिया।
जिसमें विनोद मलिक द्वारा 6.51 करोड़ रुपए जबकि रमेश चौहान द्वारा 6,16, 80,000 रुपए की बोली रखी गई जो कि विभाग द्वारा निर्धारित की गई राशि से कम राशि होने के कारण फिलहाल गोविंदघाट टोल बैरियर की नीलामी नहीं हो पाया था। अंत में नीलामी कमेटी द्वारा हरियाणा व हिमाचल की सीमा पर स्थित कालाअम्ब टोल बैरियर के नीलामी रखी गई।
इस नीलामी की राशि विभाग द्वारा 10,24,98,000 रुपए निर्धारित की गई थी। टोल बैरियर कालाअंब व इसके अधीन आने वाले अन्य बैरियर की नीलामी में तीन ठेकेदारों ने खुली नीलामी व सीलबंद नीलामी में हिस्सा लिया।
खुली नीलामी में अधिकतम बोली विनोद मलिक द्वारा 10.52 रुपए करोड़ रखी गई थी जबकि सिरमौर जिला के मिला निवासी वीर सिंह राणा द्वारा 10.51 करोड़ की खुली बोली रखी गई।
इसके अलावा रमेश चौहान ने खुली बोली 10.35 करोड़ रखी। उसके पश्चात अवार्ड कमेटी ने सीलबंद टेंडर खोले जिसमे कालाअंब टोल बैरियर की नीलामी सर्वाधिक राशि 11,21,60,000 रुपए में रमेश चौहान मेरठ के नाम रही। दूसरे स्थान पर वीर सिंह राणा मिलाह ने 11,00,25,000 रुपए की नीलामी लगाई थी जबकि विनोद मलिक मुजफ्फरनगर नगर द्वारा 10,32,00,000 रुपए की सीलबंद नीलामी रखी थी।
सीलबंद सर्वाधिक बोली 11,21,60,000 रुपए में वर्ष 2023-24 के लिए रमेश चौहान एंड कंपनी मेरठ के नाम अवार्ड कर दी गई। उधर, जिला सिरमौर के टोल टैक्स बैरियर की नीलामी कमेटी के चेयरमैन एम उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला के तीन टोल बैरियर की नीलामी हुई है जबकि पांवटा साहिब की गोविंदघाट के नीलामी फिलहाल नहीं हो पाई है। मगर बाद में ठेकेदारों की मोनोपोली को साइड बाइड करते हुए तीनों टोल बैरियर को क्लब कर दिया गया।
