Loading...

काला अंब, मोगिनंद, नाहन में झमाझम बरसे मेघ

Ankita • 19 Jun 2023 • 1 Min Read

4:30 बजे शुरू हुई बारिश, सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के नाहन और औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में शाम 4:00 बजे के बाद हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार हुई बारिश ने मात्र 1 घंटे में ही सड़कों पर भारी जल भराव की स्थिति पैदा कर दी।

काला अंब शीला फोम फैक्ट्री के ठीक सामने सड़क पर करीब 2:30 फुट से भी ज्यादा अधिक पानी खड़ा हो गया था। वहीं मोगिनंद स्थित पिडीलाइट फैक्ट्री से कुछ दूर आगे एनएच पर भी भारी जलभराव बना हुआ था।

बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में छोटी-छोटी पहाड़ियों से आने वाले नाले और मारकंडा नदी में पानी भर आया। भारी बारिश के चलते लोग भी इधर-उधर सर छुपाते नजर आए।

उधर, त्रिलोकपुर रोड पर कई जगह सड़कों पर भारी पानी इकट्ठा हो गया। अच्छी बात तो यह रही कि जमकर बरसे मेघ के बावजूद नाहन से नीचे की और सड़कें खुली रही।

वहीं दोपहर के समय तापमान का लायन क्षेत्र में 38 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर था। भारी बारिश ने तापमान में भी गिरावट लाई है।