Loading...

किराये के कमरे में रह रही महिला ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

PARUL • 25 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भुंतर क्षेत्र में सैनिक चौक की एक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उर्मिला देवी पत्नी दिले राम गांव गोहर तहसील सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस को इस घटना की सुचना दी गई। सुचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्मिला किराए पर लिए कमरे में रहती थी। उर्मिला का किराए कमरा शोभा राम नजदीक सैनिक चौक भुंतर में था। मकान मालिक ने जब महिला को पंखे से लटका देखा तो तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच करे शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भिजवाया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।