किसानों को बांटे सेब की उन्नत किस्मों के 500 पौधे
क्षेत्रीय औद्यानिकी एवं वानिकी प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं ने तिलोरधार के खनोटी में लगाया जागरूकता शिविर
HNN/नाहन
केंद्र के सह निदेशक डॉ. विशाल राणा ने इस दौरान किसानों को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने फलदार पौधोें के रोपण के बारे में बताया। इस अवसर पर किसानों को सेब की उन्नत किस्मों के 500 पौधे वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन किसानों को विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि किसान बागवानी संबंधी अधिक जानकारी जुटा सकें।

इसके साथ साथ किसानों को बागवानी में उपयोग में लाए जाने वाले औजार भी वितरित किए जाएंगे, जिन्हें भारत सरकार के कृषि एवं किसान मंत्रालय की ओर से प्रायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में किसानों को बगीचों में उपयोग में लाए जाने वाले औजारों का भी वितरण किया जाएगा। इस मौके पर उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अमित बख्शी ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और अनुदान राशि को लेकर विस्तार से किसानों का बताया। वहीं, वैज्ञानिक डॉ. संजीव सनयाल ने किसानों को पौधारोपण व अन्य तकनीकी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रयोगशाला सहायक प्र्रेम पाल सिंह, ग्राम पंचायत टटीयाना की प्रधान पार्वती शर्मा, ब्लॉक डेवलपममेंट काउंसिल की सदस्य आशा देवी आदि मौजूद रहे।