Loading...

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत

Ankita • 26 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां किरतपुर-मनाली फोरलेन स्थित टनल नंबर 01 कैंचीमोड में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को आनंदपुर साहब के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है,ये मजदूर नेपाल का रहने वाला था। मृतक व घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, काम कर रहे मजदूरों पर अचानक ही मलबा और पत्थर गिरने शुरू हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरा जख्मी हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Related Topics: