HNN/ काँगड़ा
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगाना में एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राम सिंह (44) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गुगाना के रूप में हुई है। वहीँ, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी गई। पंचायत प्रधान गुगाना सुनीता देवी ने पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





