लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुनिहार अस्पताल से सिरिंज चुराकर फरार हुए नशे के आदी युवक, पुलिस जांच में जुटी

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कुनिहार

कैमिस्ट से नहीं मिली सुई तो सरकारी अस्पताल को बनाया निशाना, बाइक पर भागे आरोपी

नशे की लत किस हद तक युवाओं को अंधकार में धकेल रही है, इसका एक हैरान कर देने वाला उदाहरण कुनिहार से सामने आया है। यहां नागरिक अस्पताल में एक युवक अपने साथी के साथ मेडिकल जांच के बहाने आया और मौका मिलते ही कई पतली सुई वाली सिरिंज उठाकर भाग निकला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्टाफ की आंखों के सामने चुराई सिरिंज, CCTV बना गवाह
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में घूमते-घूमते युवक ने तैनात मेडिकल स्टाफ की आंखों के सामने ही सिरिंज चुराई और बाहर पहले से खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। हालांकि शुरुआत में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ, लेकिन कुछ घंटों में ही जब घटना का वीडियो क्षेत्र में वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।

बाजार में नहीं मिल रही सिरिंज, अस्पताल बना विकल्प
क्षेत्र में इस घटना को युवाओं में बढ़ती नशे की लत से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दवाइयों की दुकानों पर सख्ती के चलते अब नशे के लिए उपयोग होने वाली पतली सुई वाली सिरिंज आसानी से नहीं मिल रही हैं। ऐसे में नशे के आदी युवक अब अस्पतालों को ही निशाना बना रहे हैं।

बाहर साथी ने बाइक स्टार्ट कर रखा था इंतजार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक अस्पताल के अंदर सिरिंज चुराने गया था, जबकि बाहर उसका साथी बाइक स्टार्ट किए उसका इंतजार कर रहा था। चोरी करते ही दोनों फरार हो गए।

अभिभावकों में चिंता, पुलिस ने शुरू की जांच
कुनिहार क्षेत्र में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]