Loading...

कुल्लू दशहरा में 20 अंतरराष्ट्रीय दल जमाएंगे रंग

NEHA • 9 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 20 अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों के भाग लेने की उम्मीद है, जो 13 से 19 अक्तूूबर तक आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे।

रूस, श्रीलंका, अमेरिका, इंडोनेशिया और म्यांमार के सांस्कृतिक दलों ने पहले ही भाग लेने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा, असम, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा राज्य के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के सांस्कृतिक दलों को भी मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कुल्लू दशहरा उत्सव में कई विदेशी राजदूतों के शामिल होने की भी उम्मीद है, जिससे इस आयोजन की विश्व पटल पर छवि उभरेगी। 14 अक्तूूबर को सांस्कृतिक परेड होगी और 19 अक्तूूबर को कुल्लू कार्निवल होगा, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने इस आयोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 300 गृहरक्षक और 870 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, कबड्डी, वॉलीबाल और अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी ताकि दशहरा को और अधिक आकर्षक बनाया जा सके।