लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू में एनएसएस स्वयंसेवियों ने गोद लिया गांव, स्वच्छता अभियान चलाया

NEHA | 27 सितंबर 2024 at 3:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

कुल्लू जिले के न्यूली में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में आयोजित आवासीय शिविर में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सिद्धांतों और उद्देश्यों को जाना और समझा। सात दिन तक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में स्वयंसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने मनाहरा गांव को गोद लिया और गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया।

स्वयंसेवियों ने गांव के सार्वजनिक रास्तों को संवारा और साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने और पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए भी जागरूक किया। इस पहल के माध्यम से, स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को सामुदायिक विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आवासीय शिविर का समापन मुख्यातिथि ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जाता है। प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्यों तथा कार्यों की जानकारी दी। स्वयंसेवी छात्रा दिशा ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]